जिले के पंचायतों में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित, असंगठित मजदूरों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष श्रमिक निबंधन शिविरों का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कर उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार की श्रम कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।

इसी क्रम में ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड पंचायत, राजनगर प्रखंड के धुरीपाड़ा पंचायत तथा चांडिल प्रखंड के मातकमडीह पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में योग्य श्रमिकों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण किया गया।

श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, निबंधन प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा लाभ, दुर्घटना सहायता, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों ने भाग लेकर पंजीकरण कराया।

प्रशासन ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.