सरायकेला-खरसावां में खराब चापाकल और जलमीनारों की मरम्मत को लेकर विशेष अभियान तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिला में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत को लेकर प्रशासन ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। यह अभियान जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में चलाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और निर्बाध रखा जा सके।

अभियान के तहत गुरुवार, 8 मई 2026 को विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चिन्हित खराब पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया गया। मौके पर पहुंची तकनीकी टीमों ने प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।


पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां के कार्यपालक अभियंता के मार्गदर्शन में टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और शेष खराब चापाकलों तथा जलमीनारों की मरम्मत चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।

प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों और पूर्व में चिन्हित स्थलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पूरे अभियान पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.