सरायकेला में एचपीवी टीकाकरण और आयुष्मान ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

Adityapur  : प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अस्मिता सिंह की अध्यक्षता में एचपीवी टीकाकरण अभियान एवं आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमओआईसी, सीडीपीओ, बीईईओ तथा विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे।

बैठक में पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने, विद्यालय एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने, नियमित अनुश्रवण करने एवं क्षेत्रीय स्तर पर अभियान की सतत समीक्षा करते हुए लक्ष्य आधारित कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Comment