कुडलुंग गांव में छऊ-झूमर कार्यक्रम का भव्य आगाज, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेंको पंचायत के कुडलुंग ग्राम में पारंपरिक छऊ नृत्य एवं झूमर गीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल कालिंदी के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और जागरूकता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में पारंपरिक छऊ नृत्य और झूमर गीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता राजू मुर्मू, बीरू सिंह, सोनाराम टुडू, जयदीप महतो, दिनेश महतो सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें