सदर अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर, ‘नील-दीप निशक्त सेवा अभियान’ के तहत तीन लाभुकों की जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : जादूगोड़ा क्षेत्र में “नील-दीप निशक्त सेवा अभियान” के तहत दिव्यांगों की सेवा का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में 05 मई को सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में तीन लाभुकों की चिकित्सीय जांच कराई गई।

अभियान के संचालक एवं पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के नेतृत्व में हाथीबिंधा पंचायत के रंजीत महतो और चैतन महतो तथा आसनबनी पंचायत के देवराज महाकुड़ को जांच के लिए लाया गया। शिविर में सभी लाभुकों की दिव्यांगता से संबंधित चिकित्सीय जांच की गई।

इस दौरान समाजसेवी अमित पात्र भी उपस्थित रहे और लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

करुणा मय मंडल ने बताया कि जांच के लगभग एक माह बाद संबंधित लाभुकों को सिविल सर्जन कार्यालय से दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इसके बाद उन्हें स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि “नील-दीप निशक्त सेवा अभियान” के माध्यम से क्षेत्र में दिव्यांगजनों की सहायता और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें