जोजोबेड़ा बस्ती में विकास को रफ्तार: विधायक पूर्णिमा साहू ने 26.59 लाख की तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के टेल्को अंतर्गत जोजोबेड़ा बस्ती में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 26 लाख 59 हजार रुपये की लागत आएगी।

विधायक ने जोजोबेड़ा बस्ती में सड़क निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन मैदान में हाई मास्ट लाइट स्थापना तथा सामुदायिक भवन के समीप डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को आवागमन, पेयजल और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं में राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार योजनाओं को स्वीकृति दिलाई जा रही है और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित से जुड़ी कई नई योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, राम अवतार गुप्ता, महादेव गुप्ता, रजनीश कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें