जनशिकायत निवारण दिवस में DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

प्राप्त आवेदनों में जमीन विवाद, बीपीएल कोटा के तहत नामांकन, जाति प्रमाण पत्र, मइयां सम्मान योजना का लाभ, नाला निर्माण, अवैध कार्यों की शिकायत, फीस माफी, झारखंड आंदोलनकारियों से संबंधित मांगें, फायर वर्क्स लाइसेंस, घरेलू विवाद, पेयजल-बिजली समस्या, म्यूटेशन, सेवानिवृत्ति लाभ, राशन कार्ड, पार्किंग आवंटन और ऋण से जुड़े मामले शामिल रहे।

उपायुक्त ने सभी मामलों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने और आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों ने संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ मंच प्रदान करता है और प्रशासन इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें