गुवा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे फाइट लीग में लहराया परचम, 1 सिल्वर व 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa  : लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन–5 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 मई से 3 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस सफलता के पीछे दोजो के कोच संशय लक्ष्मी प्रसाद की कड़ी मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।



काता वर्ग में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में कृष्ण मोदी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अवनीश सिन्हा और 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में ओम चक्रवर्ती ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दोजो का नाम ऊंचा किया।

कुमिते (फाइट) प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 10–11 वर्ष वर्ग में वैभव तेजस कुमार, 12 वर्ष वर्ग में किरण मुंडारी, 13 वर्ष वर्ग में साक्षी पात्रों और ईशान श्रीवास्तव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस उपलब्धि से गुवा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें