श्रीलेदर्स की प्रेरणास्रोत किरणमयी डे की 103वीं जयंती पर भव्य आयोजन कल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के प्रतिष्ठित संस्थान श्रीलेदर्स की प्रेरणास्रोत स्व. श्रीमती किरणमयी डे की 103वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महान विभूति प्रीतिलता वाडेदार को भी श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।

संस्थान की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, कार्यक्रम 5 मई को सुबह 8:30 बजे बिष्टुपुर स्थित 66, के रोड परिसर में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य किरणमयी डे के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक जन्मोत्सव नहीं, बल्कि उन मूल्यों और सिद्धांतों का उत्सव है, जिन पर श्रीलेदर्स की नींव रखी गई थी।

संस्थान की ओर से शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं प्रतिष्ठित संगठनों को कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

यह आयोजन शहर के लिए प्रेरणादायी होने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों और इतिहास को संजोने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.