आंदोलनकारी की पोती के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, जनसेवा की मिसाल बने जनप्रतिनिधि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला प्रखंड के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खड़ियादी गांव में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली, जहां झारखंड आंदोलनकारी मिलन सिंह की पोती सुनीता सिंह के विवाह में माननीय विधायक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

यह पहल जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं, जो हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़े रहते हैं।

विधायक के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंचकर विवाह के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुखिया मंगल सिंह, काजल डन, मंटू महतो, रागा गोप सहित परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह सहयोग न केवल एक परिवार के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानवीय संवेदना का सकारात्मक संदेश भी दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.