आस्था ट्विन सिटी में मूलभूत सुविधाओं का संकट,गंदे पानी व लापरवाही से निवासी परेशान।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई विधानसभा के बिरसानगर स्थित हुडर्लुंग में विशाल आस्था ट्विन सिटी सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।अब यह गंभीर संकट गहराता जा रहा है।शनिवार को तंग आकर सोसाइटी के निवासी सैकड़ो पुरुष महिलाएं बुजुर्गों ने पियजल, बिजली, लिफ्ट और सुरक्षा व्यवस्था में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपायुक्त के नाम पत्र लिखकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।मौके पर आस्था ट्विन सिटी सोसाइटी के सैकड़ो निवासियों ने सोसाइटी में प्रतिदिन सप्लाई गंदा,कीचड़युक्त पानी सप्लाई की निंदा करते हुए उपायुक्त से जांच कराने की मांग की।उन्होंने कहा पीने के लिए सप्लाई पानी मे कीड़े तक पाए जा रहे हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निवासियों का कहना है उन्हें अनुबंध के अनुसार जुस्को का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाना था, जिसके लिए सामूहिक रूप से करोड़ों रुपये लिए गए, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया।वही बिजली व्यवस्था भी बदहाल  है। बिजली कटौती के दौरान जेनरेटर (डीजी) में डीजल की सुविधा या तो उपलब्ध नहीं रहती या फिर खराब रहती है, जिससे अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है।

वहीं, लिफ्ट की खराबी हर सप्ताह की समस्या बन गई है और बिजली जाने पर कोई बैकअप व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों व बच्चों को खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निवासियों ने गंभीर चिंता जताई। उनका कहना है सोसाइटी में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।निवासियों ने आरोप लगाया सोसाइटी के प्रचार में तमाम सुविधाओं का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। हर महीने लाखों रुपये मेंटेनेंस के नाम पर वसूले जा रहे हैं,इसके बावजूद बुनियादी सुविधाएं भी सुनिश्चित नहीं की जा रही हैं।निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस शिकायत की प्रतिलिपि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और बिरसानगर थाना को भी भेजी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.