आंधी-तूफान से ठप हुई बिजली, विधायक के निर्देश पर बहाली कार्य तेज

SHARE:

Jamshedpur : घाटशिला प्रखंड के राजस्टेट क्षेत्र में बीते तीन दिनों पूर्व आए आंधी-तूफान के कारण बड़े-बड़े पेड़ गिरने से बिजली के तार जगह-जगह टूट गए, जिससे पूरे पंचायत की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया और जिला सह सचिव मो. जलील को बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया।

निर्देश मिलते ही मो. जलील ने जेसीबी मशीन के माध्यम से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही बिजली विभाग के सहयोग से टूटे तारों की मरम्मत का कार्य भी तेज गति से जारी है।

मो. जलील ने बताया कि मजदूर दिवस के कारण श्रमिकों की उपलब्धता में कमी आई, जिससे कार्य में थोड़ी देरी हुई। हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

मौके पर चालाकडीह कालिंदीपाड़ा के शंकर कालिंदी, राजू कालिंदी, काशीनाथ नमाता, महादेव नामता, अरूप साव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और कार्य में सहयोग करते नजर आए।

Leave a Comment

और पढ़ें