गुवा में मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का संकल्प, मजदूर हित और रोजगार पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को गुवा पोस्ट ऑफिस स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में मजदूरों ने अपने अधिकारों की रक्षा और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सबसे पहले रामा पांडे ने श्रद्धांजलि दी, इसके बाद उपस्थित सभी मजदूर साथियों ने बारी-बारी से नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने कहा कि संगठन मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सेल प्रबंधन से मजदूरों का शोषण बंद करने और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की अपील की।

इस मौके पर महामंत्री अंतरयामी महाकुड, संजू गोच्छाईता, आरती होरो, नूतन सुंडी, रोहित पांडे, किशोर सिंह सहित अन्य मजदूर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.