मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से निकली विशाल रैली, इंटक नेताओं की रही मौजूदगी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंटक के नेतृत्व में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न यूनियनों के सैकड़ों मजदूर नेता शामिल हुए, जिनका स्वागत यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित उनकी टीम ने अंगवस्त्र भेंटकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन परिसर में संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद रैली टेल्को स्थित यूनियन परिसर से निकलकर तार कंपनी गेट, टिन प्लेट, साकची, बिष्टुपुर और आदित्यपुर चौक होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने जमशेदपुर के गौरवशाली श्रमिक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अब्दुल बारी, माइकल जॉन, बी.जे. गोपाल और गोपेश्वर लाल जैसे महान नेताओं का नेतृत्व मिला है। उन्होंने 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में हुए ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन का जिक्र करते हुए मजदूरों की एकजुटता पर बल दिया।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं में साथ खड़ा रहना ही इस दिवस का वास्तविक उद्देश्य है। वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सभी मजदूर नेताओं का आभार जताते हुए एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में विजय खान, श्रीकांत सिंह, पंकज कुमार सिंह, रामाश्रय प्रसाद, पिंटू श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, शिवलखन, अंजनी श्रीवास्तव, नागेंद्र मिश्रा, परविंदर सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.