सरायकेला-खरसावां में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी निधि द्विवेदी ने दिए सख्त निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मासिक क्राइम रिव्यू के तहत आयोजित इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तय की गई। बैठक में सरायकेला एवं चांडिल के एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नए आपराधिक कानूनों के तहत समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में ई-साक्ष्य (डिजिटल एविडेंस) के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्य जुटाने और उसे अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा अप्रैल माह की आगामी क्राइम मीटिंग की तैयारियों पर भी चर्चा हुई और 15 तारीख तक क्राइम रिव्यू पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा कारोबार और साइबर क्राइम पर विशेष फोकस रखने का निर्णय लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अगले सप्ताह सभी थाना प्रभारियों के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। साथ ही ई-साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया जाएगा।

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी दक्षता के साथ-साथ संवेदनशीलता भी आवश्यक है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.