कोल्हान विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, अब 12 मई को होंगी आयोजित

SHARE:

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक FYUGP 2nd एवं 6th सेमेस्टर परीक्षा 2025 (NEP के तहत) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं 2 मई 2026 को आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि NEET परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली है, जिसके लिए जमशेदपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।

नई अधिसूचना के अनुसार अब दोनों परीक्षाएं 12 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम:

FYUGP 2nd सेमेस्टर (सत्र 2024–28) – SEC-2 (Communication Skills & Personality Development / News Writing and Reporting – Set 1)
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

FYUGP 6th सेमेस्टर (सत्र 2022–26) – MJ-13 विषय
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे और अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

साथ ही सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि इस सूचना को जल्द से जल्द छात्रों तक पहुंचाया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment