फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर, 40 बुजुर्गों की जांच कर दी गई दवाइयां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : जिले के फुरीदा स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का आयोजन आयुष सीएचओ (CHO) के नेतृत्व में किया गया।

शिविर के दौरान बुजुर्गों की मुख्य रूप से ब्लड शुगर और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की जांच की गई। जांच के बाद सभी लाभार्थियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।


इस अवसर पर डॉ. मोनालिशा और डॉ. सोनाली सहित 4 सहिया एवं 5 योग प्रशिक्षकों की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चिकित्सा दल ने उपस्थित बुजुर्गों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर दवा सेवन और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।


शिविर में लाभार्थियों को दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम को अपनाने की सलाह दी गई, ताकि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे वृद्धजनों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित हो सके और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.