नीमडीह में 200 लाह किसानों को प्रशिक्षण व टूल-किट वितरण, आय बढ़ाने पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Saraikela-Kharsawan जिले में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। उपायुक्त Nitish Kumar Singh के निर्देशानुसार इसी कड़ी में Nimdih प्रखंड के हेवन एवं लाकड़ी लैम्पस में 200 लाह किसानों के लिए एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सह टूल-किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाह उत्पादन को वैज्ञानिक आधार देकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत तकनीकों, उत्तम बीहन लाह के चयन, कीट नियंत्रण तथा पौधों के उचित रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी।



किसानों को पारंपरिक पद्धतियों के बजाय आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर 200 चयनित किसानों के बीच आवश्यक कृषि टूल-किट का वितरण किया गया। इन उपकरणों से किसानों को वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती करने में सुविधा मिलेगी और उनकी उत्पादकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य किसानों को भी जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.