Adityapur : Seraikela-Kharsawan जिले के निवर्तमान एसपी Mukesh Kumar Lunayat (आईपीएस 2018 बैच) ने अपने कार्यकाल को विराम देते हुए जिले को अपेक्षाकृत सुरक्षित और संगठित अपराध से मुक्त माहौल सौंपा है।
4 जुलाई 2024 को पदभार संभालने के बाद करीब 22 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने जिले में फैले ब्राउन शुगर, अवैध अफीम की खेती और संगठित अपराध के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया। उनके नेतृत्व में पुलिस ने सुनियोजित अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ।
एसपी लुणायत के कार्यकाल में Sagar Lohar, Santosh Thapa, Bhatta Lohar और Tuna Singh जैसे कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं Bablu Das, Moti Bisoi, Babu Das, Tarini Lohar और Vicky Nandi जैसे कई अपराधियों ने या तो जेल का रास्ता पकड़ा या पुलिस के दबाव में अपराध से दूरी बना ली।
उनकी सबसे चर्चित उपलब्धियों में कुख्यात Kartik Munda का एनकाउंटर और Santosh Thapa की गिरफ्तारी शामिल है। 11-12 जुलाई 2024 को Sonari में हुए एनकाउंटर के बाद जिले के अपराधियों में भय का माहौल बन गया। वहीं संतोष थापा की Delhi Airport से गिरफ्तारी पुलिस के सशक्त खुफिया तंत्र और सतर्कता का उदाहरण बनी।
कुल मिलाकर, मुकेश लुणायत के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुआ, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।











