चांडिल में पितकी रेलवे गेट जाम से जल्द मिलेगी राहत, ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग पूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : Chandil Junction के अधीन पितकी रेलवे गेट पर वर्षों से लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को Adra Railway Division द्वारा पितकी रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

पितकी रेलवे गेट पर लगातार जाम लगना आम बात रही है। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान फाटक बार-बार बंद होने से बसों, ट्रकों और निजी वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाती थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब गर्डर के ऊपर सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से किया जाएगा। जैसे ही सड़क निर्माण पूरा होगा, ओवरब्रिज के एक हिस्से को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे एक लेन में वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि पूरे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद पितकी गेट पर लगने वाला जाम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

फिलहाल, ओवरब्रिज के दूसरे हिस्से में भी जल्द ही गर्डर लॉन्चिंग का कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.