मुसाबनी में अंबेडकर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने लिया समानता का संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय, मुसाबनी में मंगलवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता मुसाबनी हॉस्पिटल मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।


इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कोषाध्यक्ष पालु माझी, उपाध्यक्ष संजीवन पातर, गणेश टुडू, विराम मुर्मू, बासु सोरेन, समीर मुर्मू, सुल्तान अंसारी, सलीम जावेद अख्तर, अब्दुल मोहित, पूर्व मुखिया लखन मुर्मू, दामु माहली, झुमरू खान, चंदन माहली, सुनील माहली, संदीप पातर, बलराम नायक, जादूनाथ माडीं सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और समान अधिकार के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.