अंबेडकर जयंती पर जुगसलाई में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, विधायक मंगल कालिंदी ने विकास के प्रति जताया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Mangal Kalindi ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के छोटागोविंदपुर में नाई समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के जयंती के अवसर पर समाज के लिए ठोस कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि B. R. Ambedkar के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशील शर्मा ने समाज की प्रगति के लिए एकजुटता पर जोर दिया। वहीं जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई समाज गोविंदपुर के अध्यक्ष पापून प्रमाणिक ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उमेश शर्मा ने किया।

स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा सामुदायिक भवन की सौगात को समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कैलाश नाथ शर्मा, रवि शंकर शर्मा, अम्बुज ठाकुर, सुनीता साह, विजय यादव, अरविंद ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.