मां तारिणी पूजा में शामिल हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला प्रखंड के मोऊभण्डार स्थित टूमांगडूंगरी में आयोजित मां तारिणी पूजा में Somesh Chandra Soren ने शामिल होकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां तारिणी से पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पूजा कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मां की आराधना की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मां तारिणी की कृपा से क्षेत्र में शांति, विकास और खुशहाली बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने वाला बताया।

कार्यक्रम में झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, पंचायत अध्यक्ष आजाद बेहरा, गणेश जेना, सुशील मार्डी, सुजय सिंह, कालीपद गोराई, कमल दास, प्रताप दास, कृष्णा महंती सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.