Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किताडीह गुरुद्वारा में बैसाखी उत्सव एवं 327वें खालसा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विधायक Sanjeev Sardar शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु महाराज की हाजिरी में मत्था टेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर विशेष दीवान, कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बैसाखी का पर्व हमें एकता, सेवा और समर्पण की भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा के आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा और सौहार्द को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बैसाखी एवं खालसा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, पूर्व प्रधान जगजीत सिंह गांधी, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह सोढ़ी, ओंकार सिंह, हरबिंदर सिंह बिल्ला, मनमोहन सिंह, अमनजोत सिंह, जसपाल सिंह गांधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, दलजीत कौर और सुरजीत कौर भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।











