झामुमो की 22 अप्रैल की विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज, घाटशिला में हुई रणनीतिक बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आगामी 22 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में झामुमो संपर्क कार्यालय, घाटशिला में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा ने की।

बैठक में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, गुड़ाबांदा प्रखंड के उपाध्यक्ष भोगान मुर्मू (प्रखंड अध्यक्ष सुरई टुडू की अनुपस्थिति में), दामपाड़ा के वरिष्ठ नेता दसमत सोरेन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, कमल मंडल, काजल डन, विकास मजूमदार, विक्रम मुर्मू, बीरम मुर्मू, कौशिक कुमार, आनंद गोयल, अभिजीत विश्वास एवं देवीलाल महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



बैठक में आगामी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत से पंचायत पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला नेत्री एवं युवा कार्यकर्ता सहित संगठन के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति और दिशा-निर्देश भी तय किए जाएंगे। साथ ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.