बांग्ला अकादमी गठन की मांग तेज, पोटका में सीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

SHARE:

Potka: झारखंड में बांग्ला अकादमी के गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस मुद्दे को हाल ही में झारखंड विधानसभा में विधायक  द्वारा उठाए जाने के बाद विभिन्न संगठनों ने भी समर्थन देना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोटका प्रखंड में भी समिति की शाखा द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड में लगभग 42 प्रतिशत लोग बांग्ला भाषी हैं, जिनकी मातृभाषा बांग्ला है। ऐसे में राज्य सरकार को अविलंब बांग्ला अकादमी का गठन करना चाहिए, ताकि विद्यालयों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई को बढ़ावा मिले, बांग्ला पुस्तकों का प्रकाशन हो और योग्य बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा सके। समिति के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में करुणामय मंडल, प्रतिमा मंडल, सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, राजकुमार गुप्ता, कृष्ण पद मंडल, डॉ. सुंदर लाल दास (ग्राम प्रधान, बिरग्राम), अवंति पात्र (ग्राम प्रधान, तिला मुड़ा), समाजसेवी मृणाल पाल, रामकृष्ण सरदार, संजय साहू, सुधीर सरदार, तरणी सेन दास, आकुल मंडल सहित कई लोग शामिल रहे। इस पहल के बाद क्षेत्र में बांग्ला अकादमी के गठन को लेकर चर्चा और तेज होने की संभावना है।

Leave a Comment