पोटका में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान,  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते – संजीव सरदार

SHARE:

Potka : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पोटका के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक  उपस्थित रहे।

समारोह में प्रखंड के 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही 35 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल के साथ उत्साह और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन के नाम पर कई शिक्षकों का वेतन लंबित है। इसके अलावा विद्यालय समय में बदलाव, विद्यालय विकास फंड बंद करने और टेट परीक्षा को अनिवार्य करने जैसे मुद्दों को लेकर संघ जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।



अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षक का कार्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह समाज निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, बल्कि सेवानिवृत्ति उनके जीवन की नई शुरुआत होती है।

उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने अनुभव और ज्ञान को समाज और बच्चों के बीच साझा करते रहें, क्योंकि शिक्षा सबसे बड़ा दान है और यही समाज को आगे बढ़ाता है।

कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, चंद्रभाषण सिंह, अनुपम भगत, दशरथ सरदार, रुद्रप्रताप सीट, बालम मुंडा, दाखिन टुडू, मधुसूदन मुंडा, श्यामल मंडल, ब्रजेश कुमार, पलाश सीट, सोमनाथ सरदार, कमलोचन सरदार, रासबिहारी सरदार, विपुल मंडल, निर्मल ढल, अरुण माझी, पीयूष पालित, अहीर सरदार, उज्जवल भट्टाचार्य सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment