आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, साल्डीह बस्ती में 20-25 अपराधियों का हमला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्डीह बस्ती में दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा फायरिंग और हमले की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे 20 से 25 की संख्या में अपराधी हथियारों के साथ साल्डीह बस्ती पहुंचे। उन्होंने बस्ती में जमकर पत्थरबाजी की और पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। इस दौरान बस्तीवासियों ने भी जवाबी प्रतिरोध किया, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना में शामिल अपराधियों के रूप में आलोक, छुटु महतो, गोविंदा, प्रेम बच्चा, चंदन बच्चा, सुदेश लंबू, सागर महतो, पवन महतो, राजू कुमार, रवि नायक और शुभम महंती समेत अन्य के नाम सामने आए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा गोली और एक मैगजीन बरामद कर जब्त किया है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त युवक अक्सर नशे की हालत में बस्ती में आकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। गुरुवार को भी इन अपराधियों ने फरसा से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। बस्तीवासियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.