हरिनाम संकीर्तन से समाज में बढ़ता है प्रेम और भाईचारा: अमरप्रीत सिंह काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर के मोहरदा गौड़ बस्ती में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक राधा-कृष्ण अखण्ड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र हरिनाम की मधुर ध्वनि से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कार्यक्रम में शामिल होकर राधा कृष्ण के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

संकीर्तन के दौरान भक्तों की आस्था और सामूहिक भक्ति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु पूरी तन्मयता से भगवान के नाम का गुणगान करते नजर आए।

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के समर्पण और अनुशासित व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने समिति के सदस्यों और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना बढ़ाने वाला बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.