चाईबासा में देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन, असहाय वृद्ध को आश्रयगृह पहुंचाया गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:नगर परिषद चाईबासा द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के तहत एक असहाय वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाउन हॉल चाईबासा के मुख्य गेट के समीप एक वृद्ध पुरुष लाचार अवस्था में पाए गए, जो चलने-फिरने में असमर्थ थे। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें रेस्क्यू कर वार्ड नंबर 5 स्थित आश्रयगृह पहुंचाया।

यह अभियान भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत संचालित किया जा रहा है।

आश्रयगृह में वृद्ध व्यक्ति की देखभाल केयरटेकर द्वारा की जा रही है। साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास भी जारी है, ताकि उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा सके।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के मार्गदर्शन में इस तरह का रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में असहाय और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.