जंगली हाथी के हमले में मृतक के आश्रित को मिला मुआवजा, वन विभाग ने सौंपा डिमांड ड्राफ्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में मृत व्यक्ति के परिजनों को वन विभाग द्वारा मुआवजा प्रदान किया गया है। गिंडुंग गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह सहायता राशि सौंपी गई।

कोयना वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी राहुल कुमार ने स्वर्गीय लक्ष्मण बिरगम की आश्रित जमुना मुंडारी को मुआवजा राशि का डिमांड ड्राफ्ट प्रदान किया।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे जंगली हाथी के हमले में लक्ष्मण बिरगम की मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर कोयना वन प्रक्षेत्र के वनरक्षी, ग्राम प्रधान (मुंडा) और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वन विभाग की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत मिली है, वहीं क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर एक बार फिर चिंता भी सामने आई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.