विधायक सरयू राय ने कदमा में किचन शेड, पेवर्स ब्लॉक व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कदमा स्थित इसीसी फ्लैट, काली मंदिर परिसर में 8,89,150 रुपये की लागत से निर्मित किचन शेड, पेवर्स ब्लॉक एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

यह निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया गया है। उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू, सपा दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें