मनोहरपुर में हिल ट्रीस पब्लिक इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन, विधायक जगत मांझी बोले—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संवरेंगे बच्चों का भविष्य

SHARE:

Manoharpur:मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित हिल ट्रीस पब्लिक इंग्लिश स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक Jagat Manjhi उपस्थित रहे, जिन्होंने अतिविशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जगत मांझी ने कहा कि मनोहरपुर में इंग्लिश मीडियम विद्यालय की स्थापना से स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक युग के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव एवं जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल इमरान अली, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एैनुल हक, शौकत अली, इरफान अली, मुस्तर अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें