Guwa:हाल ही में Supreme Court of India द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, पश्चिम सिंहभूम ने स्वागत किया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा ने इसे संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।
जारी बयान में कहा गया कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अतिरिक्त किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। इस निर्णय से यह सुनिश्चित होगा कि अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित आरक्षण एवं अन्य सुविधाएं वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचें।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा एवं जिला कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह फैसला व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन को मजबूत करेगा। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे समाज में समरसता बढ़ेगी और लाभों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लोग लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से प्रभावित होते रहे हैं। कई शिक्षित युवा रोजगार के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में न्यायालय का यह निर्णय समाज को नई दिशा देने के साथ सामाजिक संरक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया स्वागत
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider id does not exist.








और पढ़ें







