एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की बैठक, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की ओर से रविवार को आदित्यपुर-दो स्थित अंबेडकर चौक के पीएम कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने की।

बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जयंती को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने यह भी तय किया कि अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश, उमाशंकर राम, यदुनंदन राम, सुशील मंडल, एलबी शास्त्री, रवि शंकर पासवान, पवन पासवान, मनोज पासवान, दुर्गाराम बैठा, तेतर प्रसाद, विनय कुमार पासवान, सोनू कुमार पासवान, अनील मुखी, संगीता प्रधान, आशा देवी, सरोज देवी, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम, वीएस राम और मनोज रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समिति ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और समानता का संदेश देने का भी संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.