भीषण गर्मी पड़ने से पूर्व नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष 23 मार्च को करेंगे विशेष बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर में भीषण गर्मी पड़ने से पहले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से लेकर 28 तक में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। जहां उन्होंने इस बाबत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि आने वाले महीनों में शहरीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने से यहां निवास करने वाले लोगों को समुचित पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। उधर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि आगामी 23 फरवरी को नगर परिषद सभागार में नगर परिषद साहिबगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई है जिसमें पेयजलापूर्ति योजनाओं समेत विभिन्न वार्डों में पेयजलापूर्ति के लिए खोदे गए सड़कों को बिना रिपेयरिंग करके यूंही बदहाल अवस्था में छोड़ने को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी, संवेदक से पूरे कार्यों को पूरा करने की जानकारी ली जाएगी। उधर इसको लेकर नगर परिषद साहिबगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि शहरीय क्षेत्रों के वार्ड नंबर 1 से 28 तक में निवास करने वाले सभी लोगों को भीषण गर्मी पड़ने से पहले खराब चापानलों, कूपों को हरहाल में ठीक करा दिया जाएगा ताकि आमलोगों को पीने योग्य पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े। उधर नगर परिषद साहिबगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान के कार्यभार संभालने के बाद उनकी कार्यशैली को देखकर क्षेत्र की जनता में काफी खुशी देखने को मिल रही है जहां लोगों ने आशा व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में साहिबगंज शहर विकास के पैमानों को पूरा करेगा और यहां विकास की गंगा भी बहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें