अमर शहीदों को नमन का अवसर: 22 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा को लेकर शहरभर में जनसंपर्क तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शहरभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और श्रमिक संगठनों के बीच लगातार बैठकें कर लोगों को इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में साकची, टिनप्लेट, टेल्को, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिरसानगर, बारीडीह, गोविंदपुर सहित कई क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची गुरुद्वारा कमेटी, टुइलाडूंगरी कलगिधर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी समेत कई संस्थाओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

टेल्को क्षेत्र में गुरमीत सिंह तोते, अमल संघ पार्क में बिजय खां सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

नमन संस्था के कार्यालय में जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सदस्यों, कबड्डी खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के साथ विशेष बैठक कर यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान ‘नमन’ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।

बैठकों में शामिल नागरिकों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए 22 मार्च को यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें