धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर विधानसभा में उठी आवाज, पूर्णिमा साहू ने मांगा राज्य-केंद्र समन्वय; 19 बिंदुओं के जवाब की प्रति तलब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:Dhalbhumgarh एयरपोर्ट निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा झारखंड विधानसभा में जोरदार तरीके से गूंजा। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Sahu ने गैर सरकारी संकल्प के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उठाते हुए राज्य सरकार से सक्रिय पहल और सहयोग की मांग की।

सदन में दिए गए जवाब में प्रभारी मंत्री Sudivya Kumar Sonu ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उठाए गए 19 बिंदुओं का जवाब राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेज दिया गया है। इस पर पूर्णिमा साहू ने जवाब की प्रति उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होगा कि किन मुद्दों पर राज्य और केंद्र के बीच तालमेल की कमी है।

विधायक ने इस परियोजना को राज्यहित और जनहित से जुड़ा बताते हुए सुझाव दिया कि केंद्र और राज्य के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाए, ताकि निर्माण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से कोल्हान क्षेत्र को उसका बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट जल्द मिल सकता है।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण से कोल्हान समेत आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। Jamshedpur और आदित्यपुर के साथ-साथ Purulia, Kharagpur और Balasore जैसे औद्योगिक क्षेत्र इस प्रस्तावित एयरपोर्ट से महज 60 से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े किसी भी कार्य में यदि उनकी आवश्यकता होगी तो वे पूर्ण सहयोग के लिए तैयार हैं। वहीं सरकार की ओर से आश्वस्त किया गया कि केंद्र को भेजे गए 19 बिंदुओं के जवाब की प्रति एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी।

विधायक ने स्पष्ट किया कि जवाब मिलने के बाद वे इस मुद्दे को पुनः विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगी, ताकि निर्माण में हो रही देरी को जल्द समाप्त कर परियोजना को गति दी जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें