Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो ने हर सप्ताह की तरह इस गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।
जनता दरबार के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, स्वास्थ्य समेत कई जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “जनता दरबार के माध्यम से सीधे लोगों की बात सुनकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रयास है कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।”
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सांसद की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की। नियमित रूप से आयोजित यह कार्यक्रम आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का प्रभावी मंच बनता जा रहा है।









