राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा का प्रयास लाया रंग, 186 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं को मिली स्वीकृति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के सांसद विजय कुमार हांसदा ने बीते दिनों भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने संसदीय क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को लेकर पत्र लिखा था। जहां राजमहल सांसद के द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरूप भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम जनमन बैच II एवं III (2025-26) के अंतर्गत राजमहल संसदीय क्षेत्र में लगभग 186 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। जहां इसके तहत 63 सड़कों (लगभग 129 किमी) एवं 35 पुलों का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जहां इसको लेकर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। वही नई दिल्ली के कृषि भवन में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़ी लंबित मांगों पर भी सार्थक चर्चा हुई, जिन पर शीघ्र सकारात्मक पहल का आश्वासन भी दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.