kumirta-village-protest-against-heavy-vehicles noamundi नोवामुंडी के कुमिरता गांव में भारी वाहनों के परिचालन का विरोध, ग्रामीणों से मिलने पहुंचे मधु कोड़ा

SHARE:


नोवामुंडी: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कुमिरता गांव में ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुन्डीजोड़ा क्रेशर से जुड़े भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुमिरता गांव की सड़क काफी संकरी है, ऐसे में भारी वाहनों का परिचालन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को शिकायत भी सौंपी है तथा गांव की सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुरोध पर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda कुमिरता गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे भारी वाहनों के परिचालन का विरोध करते हैं तो उन्हें प्रशासन की ओर से डराया-धमकाया जाता है और झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कही जाती है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों पर दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच करने तथा यदि आरोप गलत पाए जाएं तो उन्हें वापस लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें