आदित्यपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव में हंगामा, अंकुर सिंह ने अर्चना सिंह को एक वोट से हराया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मतदान प्रक्रिया को लेकर कई पार्षदों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। पार्षदों का कहना था कि मतदान के दौरान तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग करने में परेशानी हुई।

इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन भी स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। चुनाव को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पार्षद अर्चना सिंह ने 20 पार्षदों का समर्थन होने का दावा करते हुए परिणाम पर सवाल उठाया और जमकर हंगामा किया।

आधिकारिक परिणाम के अनुसार डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने अर्चना सिंह को मात्र एक मत से पराजित कर जीत हासिल की। अंकुर सिंह को कुल 18 मत प्राप्त हुए, जबकि अर्चना सिंह को 17 मत मिले।

चुनाव परिणाम के बाद समर्थक पार्षदों की परेड कराने की चर्चा भी तेज हो गई है। अर्चना सिंह के समर्थन में 20 पार्षदों के होने का दावा किया जा रहा है। मतदान में कथित गड़बड़ी के आरोपों के कारण फिलहाल नगर निगम की राजनीति में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.