महाराजपुर में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने की जांच पड़ताल

SHARE:

साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे साइडिंग में खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के बंद कोच में शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे वही की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला निवासी युवक प्रमेश कुमार महतो पिता सुखदेव महतो उर्फ भोटला महतो के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना के बाद परिजनों ने रेल थाना साहिबगंज में लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी। जहां रेल थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले में पीड़िता नाबालिग किशोरी के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कांड संख्या 10/26 के तहत धारा 64 बीएनएस व 3/4 में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की कार्यवाही तेज कर दी है। जहां रविवार को रेल थाना क्षेत्र की पुलिस ने महाराजपुर रेलवे स्टेशन साइडिंग में खड़ी ट्रेन व घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई एवं पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों से इस मामले में पूछताछ की है। उधर मामले को लेकर रेल थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है जहां आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर रेल थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। उधर महाराजपुर में इस प्रकार की दिनदहाड़े दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है जहां स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें