हिंदू नववर्ष यात्रा से पहले डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में हुआ ध्वज पूजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:आगामी 18 मार्च को निकलने वाली हिंदू नववर्ष शोभायात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में ध्वज पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। हिंदू उत्सव समिति और हिंदू जनजागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन सनातन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित हेमंत पाठक के सानिध्य में संपन्न हुआ। सबसे पहले पांच देवताओं का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद यात्रा में उपयोग होने वाले भगवा ध्वजों का अक्षत, पुष्प और रोली के साथ विधिवत पूजन किया गया।

ध्वज पूजन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजित भगवा ध्वजों को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा, जिससे पूरा शहर भगवामय नजर आएगा और हिंदू नववर्ष के स्वागत का माहौल बनेगा।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी नीरज सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा आरएसएस के संजय सिन्हा, मंगल अखाड़ा के मुन्ना सिंह, शंकर रेड्डी, पप्पू सिंह, पार्षद व समाजसेवी राजेश सिंह, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, अमरेंद्र पासवान, सरवन पासवान, प्रिंस सिंह, पप्पू राव, सुशीला शर्मा, हिंदू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, मनीष हिंदुस्तानी, प्रीति सिन्हा, पवन सिंह और हेमंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसके साथ ही समाजसेवी शिवशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह निराला, सुबोध श्रीवास्तव, छोटन मिश्रा, भक्त रंजन महतो, चंदन झा, अनिता शर्मा समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं और बुद्धिजीवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और 18 मार्च को निकलने वाली नववर्ष यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष विशाल शोभायात्रा डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से प्रारंभ होकर साकची के सुभाष मैदान (आमबगान) तक जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाली जाएगी तथा इसकी भव्यता वर्षों तक याद रखी जाएगी। इस बार यात्रा का केंद्र डिमना होने के कारण युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण तथा संवर्धन की जिम्मेदारी हर सनातनी की है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है।

आयोजन की सफलता में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, सुखदेव, शुभम राज तथा हिंदू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगामी शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.