Jamshedpur : Karim City College, साकची परिसर में रविवार को एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन Karim Trust के ट्रस्टी Syed Ashfaque Karim, गवर्निंग बॉडी के सदस्यों तथा कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा किया गया।
इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और देश में शांति, भाईचारा, विकास और समृद्धि के लिए दुआ की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रमज़ान के पवित्र महीने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Hidayatullah Khan, अध्यक्ष, Jharkhand State Minority Commission उपस्थित रहे।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में Father Vinod, Banna Gupta, Sudha Gupta, Asif Mahmood, Najam Ansari (अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज), Hasan Imam Malik (Tata Steel), Colonel Rafi Sheikh, Colonel Tauqeer, Akram, Fazil Ahmed, Dr Vinayak Barua (Tata Main Hospital), Dr N Parvez Brahmanand, Dr Zaib Khan (MGM Medical College and Hospital Jamshedpur), Kallol Kamani, Shafi Ahmed Safo, Ilyas Khan, Dr Safdar Razi, Mukhtar Khan और Dr Mohammad Zakaria सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सामाजिक सौहार्द का संदेश
इसके अलावा शहर के विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों के प्राचार्य, ट्रस्टी, प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने इस दावत-ए-इफ्तार को सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद और विचार-विमर्श भी हुआ।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि समाज में प्रेम, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश और व्यापक रूप से फैल सके।









