बढ़ती महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष का प्रदर्शन, विधायक संजीव सरदार रहे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:बढ़ती महंगाई और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर सत्ता पक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पोटका के विधायक संजीव सरदार भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।

विधानसभा सत्र के दौरान आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विधायकों ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है और घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई जगहों पर गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण परिवारों का मासिक बजट बिगड़ रहा है और रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि घरेलू गैस की कीमतों को जल्द नियंत्रित किया जाए और गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।


प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि घरेलू गैस की कीमतों को जल्द नियंत्रित किया जाए और गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। महंगाई और गैस की बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है, इसलिए इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द राहत के कदम नहीं उठाए गए तो जनता की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.