मोबाइल देखने के दौरान अनियंत्रित हुआ वाहन, डिवाइडर से टकराकर पलटा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:कांड्रा-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर रामचंद्र पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गम्हरिया से तिरुलडीह की ओर जा रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दो छोटे बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक चलते वाहन में मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गई और सवारियों में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त पीछे से कोई भारी मालवाहक वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग के खतरे की गंभीर चेतावनी देती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.