सरायकेला में हर्बल गुलाल स्टॉल का उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:होली पर्व को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय परिसर में हर्बल गुलाल स्टॉल का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने किया। प्राकृतिक उत्पादों से तैयार इस हर्बल गुलाल का निर्माण खरसावाँ आजीविका महिला संकुल संगठन के माध्यम से किया गया है।

उद्घाटन के दौरान डीसी ने कहा कि यह पहल सामूहिक उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि त्वचा के लिए भी सुरक्षित है, जिससे लोग रसायनयुक्त रंगों के दुष्प्रभाव से बच सकेंगे।

जानकारी के अनुसार जिले के सभी 9 प्रखंडों के 15 संकुल स्तरीय संगठनों से जुड़ी करीब 80 ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर इस उत्पाद को तैयार किया है। यह गुलाल पूरी तरह रसायनमुक्त और प्राकृतिक सामग्रियों से निर्मित है।

यह पहल जहां एक ओर जनस्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित विकल्प उपलब्ध करा रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
होली के रंगों में इस बार स्थानीय स्वावलंबन और पर्यावरण संरक्षण की भी छटा देखने को मिल रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.