दाहिगोड़ा में श्री श्री हनुमान मंदिर का 34वां स्थापना दिवस, रामायण की चौपाइयों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला के दाहिगोड़ा स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर दाहिगोड़ा का 34वां स्थापना दिवस भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर कर दिया है।
गुरुवार की सुबह ईष्टदेव की पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत कलश स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया, जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। रामायण की चौपाइयों से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
अनुष्ठान मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद पांडेय की देखरेख में संपन्न हो रहा है। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे रामायण पाठ में सहभागिता कर रहे हैं। संध्या समय विशेष आरती कर ईष्टदेव से सुख, शांति, समृद्धि और कुशलता की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम का समापन ईष्टदेव की पूजा-अर्चना, अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति, हवन और महाआरती के साथ होगा। हवन के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना की जाएगी तथा पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
स्थापना दिवस को लेकर मंदिर परिसर का रंग-रोगन कर आकर्षक सजावट की गई है। रोशनी की विशेष व्यवस्था से मंदिर भव्य रूप में सुसज्जित नजर आ रहा है।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में पुजारी सच्चिदानंद पांडेय, ललन प्रसाद, महेश सिंह, अशोक अग्रवाल, सुभाष चंद्र पाल, राकेश वाल्मीकि, मदन सिंह, सुशांत पांडेय, प्रशांत पांडेय, हनी सिंह, राम नरेश राय, हर्ष राय, अजय चौधरी सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.