वार्ड 29 में अर्चना सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज, दिवंगत राजमणि देवी के सपनों को पूरा करने का संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही सभी वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 29 से पार्षद पद की प्रत्याशी अर्चना सिंह ने अपने पति संघ मनमोहन सिंह राजपूत और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
भावुक अपील, जनता से मांगा आशीर्वाद
जनसंपर्क के दौरान अर्चना सिंह ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी दिवंगत सास राजमणि देवी के अधूरे सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं।
विकास रोडमैप को आगे बढ़ाने का भरोसा
अर्चना सिंह ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए पूर्व में जो रोडमैप तैयार किया गया था, उसे आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। सड़क, नाली, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
जनता पर पूरा भरोसा
उन्होंने विश्वास जताया कि दिवंगत राजमणि देवी द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए वार्ड की जनता इस बार भी उन्हें अपना पूर्ण आशीर्वाद देगी। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि वह हमेशा वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
अर्चना सिंह का यह जनसंपर्क अभियान वार्ड 29 में चुनावी माहौल को और अधिक सक्रिय बनाता नजर आ रहा है, जहां जनता से सीधा संवाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें